तापसी पन्नू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Netflix पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म एक मां और उसकी लापता बेटी की कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक्शन, रहस्य, भावनात्मक संघर्ष और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

बेटी के गायब होते ही शुरू होती है मां की तलाश

फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण कनिका ढिल्लों ने किया है। ‘कथा पिक्चर्स’ के बैनर तले बनी यह फिल्म एक हाई-वोल्टेज एक्शन क्राइम थ्रिलर है।ट्रेलर की शुरुआत तापसी पन्नू के एक नेत्रहीन किरदार से होती है। उसकी पूरी दुनिया उसकी छोटी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। लेकिन कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आता है, जब ट्रेन में उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है।इसके बाद शुरू होती है एक मां की ऐसी तलाश, जिसमें वह अपनी बेटी को वापस पाने के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार दिखाई देती है।

कमजोरी को ही बना लेती है अपनी ताकत

ट्रेलर में तापसी का किरदार शारीरिक रूप से कमजोर होने के बावजूद बेहद मजबूत इरादों वाली महिला के रूप में दिखाई देता है। बेटी को ढूंढने के लिए वह तमाम मुश्किलों का सामना करती है और अपनी परिस्थितियों को ही अपनी ताकत में बदल देती है।कहानी आगे बढ़ने के साथ कई रहस्यमयी किरदार, खतरनाक मोड़ और चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं। यही वजह है कि ट्रेलर फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है।

मां-बेटी के रिश्ते के साथ जबरदस्त एक्शन

‘गांधारी’ सिर्फ एक एक्शन थ्रिलर नहीं है, बल्कि इसमें मां-बेटी के भावनात्मक रिश्ते और एक मां के संघर्ष को भी प्रमुखता दी गई है।तापसी का किरदार अपनी बेटी को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्य सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम, जतिन सरना और मीता वशिष्ठ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

‘गांधारी’ का डिजिटल प्रीमियर 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में दर्शकों को एक मां की भावनात्मक लड़ाई के साथ-साथ एक्शन, सस्पेंस और रहस्य से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *