मुंबई: फ्रांस टीम पर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, अमिताभ बच्चन का पोस्ट बना चर्चा का विषय फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा और विवाद का कारण बन गया है। फ्रांस की फुटबॉल टीम की जीत के बाद किया गया उनका एक ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या कह दिया?
दरअसल, फ्रांस ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। टीम की इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ बच्चन ने खिलाड़ियों की नस्लीय और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को लेकर एक टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

अपने पोस्ट में उन्होंने फ्रांस की टीम में अश्वेत खिलाड़ियों की संख्या का उल्लेख करते हुए इसे उनकी ताकत बताया। हालांकि, कई यूजर्स ने खिलाड़ियों के रंग और नस्ल को सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाने पर आपत्ति जताई और कहा कि खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनके खेल और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए।

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
उन्होंने लिखा, ”अब मैं कहता हूं… वर्ल्ड कप 2026 की फ्रांस फुटबॉल टीम को देखिए. टीम में 11 खिलाड़ी हैं. 10 व्हाइ और 1 व्हाइट खिलाड़ी है. यही है ब्लैक की ताकत.”

अभिनेता के बयान का समर्थन भी
वहीं, कुछ लोगों ने अभिनेता के बयान का समर्थन भी किया। उनका कहना था कि इस टिप्पणी का उद्देश्य फ्रांस जैसी बहुसांस्कृतिक टीमों की विविधता और प्रतिनिधित्व को रेखांकित करना था, न कि किसी प्रकार का भेदभावपूर्ण संदेश देना। फुटबॉल की दुनिया में फ्रांस की टीम और उसके खिलाड़ियों की पृष्ठभूमि को लेकर पहले भी बहस होती रही है।

वर्ष 2018 के विश्व कप के दौरान भी फ्रांस की विश्व विजेता टीम में बड़ी संख्या में अफ्रीकी मूल के खिलाड़ियों की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी और उस समय भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।

फिलहाल अमिताभ बच्चन की ओर से इस मुद्दे पर कोई नया स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *