mumbai me juloos-e-aza

मुंबई: हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शोहदाए कर्बला की याद में हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में चहल्लुम के मौके पर ऐतिहासिक जुलूस-ए-अज़ा निकाला जाएगा। आयोजकों के मुताबिक यह जुलूस रविवार, 9 अगस्त 2026 (25 सफर 1448 हिजरी) को निकलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में अज़ादारों के शामिल होने की उम्मीद है।

मौलाना सैयद अफसर साहब करेंगे लोगों से ख़िताब
जुलूस के आयोजक और भाजपा नीति मंच (अल्पसंख्यक विंग) के उपाध्यक्ष सैयद हैदर रिजवी ने बताया कि जुलूस में मौलाना सैयद अफसर साहब लोगों से ख़िताब करेंगे, जबकि सैयद आदिल साहब सोज़ख़्वानी पेश करेंगे। कार्यक्रम में पारंपरिक ज़ुलजनाह अशाल-ए-बादशाह भी शामिल रहेंगे, जो चहल्लुम के जुलूस का प्रमुख आकर्षण होते हैं। जुलूस के बाद नज़र-ए-मौला का भी एहतिमाम किया गया है। उन्होंने बताया कि जुलूस-ए-अजा का ये कार्यक्रम हर साल चेहल्लुम के महीने में 25 तारीख को ही होता है.

बड़ी संख्या में जुलूस में शिरकत करेंगे लोग
आयोजकों ने तमाम मोमिनीन और अज़ादारों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में जुलूस में शिरकत करें और इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी, इंसाफ़ और इंसानियत के पैग़ाम को आगे बढ़ाएं। यह जुलूस मुंबई की अज़ादारी की पुरानी परंपरा का हिस्सा माना जाता है और हर वर्ष इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और इस बार भी बड़ी सख्यां में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. मुंबई के तमाम इलाकों से लोग इस जुलूस में शामिल होकर इमाम हुसैन और उनकी कुर्बानी को याद करते हैं, सीनाजनी करते हुए जुलूस के साथ-साथ चलते हैं.