Former Emir of Qatar passes away: कतर के पूर्व अमीर, शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। कतर के अमीरी दीवान (शाही दरबार) ने एक आधिकारिक बयान में उनके निधन की पुष्टि की।भारत सरकार ने कतर के पूर्व अमीर और “फादर अमीर” Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani के निधन पर 13 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

राष्ट्रीय शोक के दौरान देशभर में उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है। इसके अलावा दिन भर किसी भी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने जताया शोक, बताया भारत का सच्चा मित्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के पूर्व अमीर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता और भारत का सच्चा मित्र बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शेख हमद ने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया और भारत-कतर संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने कहा कि फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान उनसे मिलने का अवसर मिला था और भारत उन्हें हमेशा एक सच्चे मित्र के रूप में याद रखेगा।

भारत सरकार की ओर से कतर जाएंगे किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के जल्द ही कतर जाकर भारत सरकार की ओर से शोक संदेश पहुंचाने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने इसे दोनों देशों के गहरे और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बताया है।

दुनिया भर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने उन्हें महान नेता और राजनेता बताया, जबकि यूएई के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इसे पूरे अरब जगत के लिए बड़ी क्षति करार दिया।

कौन थे शेख हमद बिन खलीफा अल थानी?
1971 में कतर की सेना में शामिल होने वाले शेख हमद ने 1995 में बिना रक्तपात के सत्ता संभाली और अगले 18 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया। उनके शासनकाल में कतर दुनिया की प्रमुख ऊर्जा अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ, अल जज़ीरा मीडिया नेटवर्क की स्थापना हुई और देश ने वैश्विक कूटनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें आधुनिक कतर का शिल्पकार माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *