ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स: एशिया के अरबपतियों की दौलत के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की 15 सितंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, ByteDance के संस्थापक झांग यिमिंग करीब 105.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए पहली बार इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अडानी की संपत्ति लगभग 104.8 अरब डॉलर बताई गई है।
TikTok से आगे AI कारोबार पर दांव
झांग यिमिंग की पहचान दुनिया भर में लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance के संस्थापक के रूप में है। हालांकि, उनकी संपत्ति में हालिया बढ़ोतरी के पीछे सिर्फ TikTok की सफलता नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI क्षेत्र में कंपनी की गतिविधियां भी अहम मानी जा रही हैं। ByteDance का Doubao चैटबॉट और Seedance वीडियो जनरेशन टूल कंपनी के तकनीकी विस्तार का हिस्सा हैं।
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2019 में झांग यिमिंग की संपत्ति करीब 13 अरब डॉलर आंकी गई थी। अब यह आठ गुने से अधिक बढ़ चुकी है। इस महीने उनकी संपत्ति में 12 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। ByteDance की निजी कंपनी के रूप में वैल्यूएशन में बदलाव भी इस आकलन में भूमिका निभाता है।
एशिया के सबसे अमीर लोगों में कौन-कौन?
रिपोर्ट के अनुसार, सूची में झांग यिमिंग के बाद गौतम अडानी दूसरे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी तीसरे स्थान पर हैं। जापान के यूनिक्लो संस्थापक तादाशी यानाई चौथे स्थान पर हैं, जबकि चीन के झोंग शानशान पांचवें स्थान पर हैं।
अडानी की संपत्ति में गिरावट का असर
दरअसल गौतम अडानी की संपत्ति जून में करीब 120 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव और MSCI इंडेक्स में बदलाव से जुड़े प्रभावों के बीच इसमें कमी आई। इसी दौरान झांग यिमिंग की संपत्ति बढ़ने से दोनों के बीच रैंकिंग का अंतर बदल गया यह बदलाव एशिया के कारोबारी परिदृश्य में टेक्नोलॉजी और AI के बढ़ते आर्थिक महत्व को भी दर्शाता है। हालांकि, अरबपतियों की संपत्ति के आंकड़े बाजार की स्थिति और निजी कंपनियों के मूल्यांकन के अनुसार बदल सकते हैं।
ब्लूमबर्ग ने मार्च 2019 में झांग की संपत्ति पर नज़र रखना शुरू किया था। उस समय, उनकी नेट वर्थ लगभग $13 बिलियन थी। तब से यह बढ़कर $105 बिलियन से ज़्यादा हो गई है, यानी लगभग सात सालों में उनकी संपत्ति आठ गुना से ज़्यादा बढ़ गई है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजहों में बाइटडांस (ByteDance) की बढ़ती वैल्यूएशन और कंपनी के AI बिज़नेस में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी शामिल है।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट
ब्लूमबर्ग ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें एलन मस्क सबसे ऊपर हैं। बता दें कि गौतम अडानी भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं और 20वें स्थान पर हैं। वहीं, टिकटॉक (TikTok) के फाउंडर झांग यिमिंग इस लिस्ट में अडानी से ऊपर हैं।
दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट
नाम नेट वर्थ
एलन मस्क – $892 बिलियन
लैरी पेज – $295 बिलियन
सर्गेई ब्रिन – $274 बिलियन
जेफ बेजोस- $274 बिलियन
माइकल डेल- $253 बिलियन
मार्क जुकरबर्ग- $238 बिलियन
लैरी एलिसन – $194 बिलियन
जेन्सेन हुआंग – $176 बिलियन
स्टीव बाल्मर – $174 बिलियन
वॉरेन- $147 बिलियन
